आज बैठे बैठे आया एक नया विचार,
ये मेरी कलम की अभिलाषा थी की उसको भी मिले एक कोना
जहाँ दौड़ सके वह रुक रुक कर
खोजे छाँव
सुने नदियों की कल कल
कुछ चीखें
कुछ बारिश की बूँदें
कुछ झड़ते हुए पीले पत्ते
कुछ ओष की बूँदें
कुछ दूरियां
कुछ पाथेय
और इनके भी अलावा बहुत कुछ
.....
इस राही को जाना है
चलते हुए
प्रतिपल उसे कुछ नया ही मिलता है
और जो नया नहीं होता है
वह नया बनकर आने की चेष्टा करता है
बस इन सब को साथ लेकर ..
थोड़ा रुक रुक कर
चलना है इस कलम को ...
क्यूंकि वह राही कोई और नहीं ..
यह कलम ही है /
जो खोज रही है एक
स्थान क्यूंकि वह रुकती भी है ..
और जब रुकती है तो यहाँ कार्यरत हो जाती है ...
और यहाँ मिलता है उसे आराम...