Friday, January 18, 2013

लो वहीं हुआ जिसका था डर.....





लो वहीं हुआ जिसका था डर 
आ गई सर्दी इस कदर 
सूरज की किरणें भी हार गई 
छा गया कोहरा चारो तरफ 

लो वहीं हुआ जिसका था डर 

ना रही धूप ना रही कीरण 
लोग कॉप रहे है थर थर ...
हर तरफ ठंढी के चर्चें हैं 
अलाव और गर्म कपड़ों में खर्चे हैं 
चलना भाई सर्दी में बच बच कर 

लो वहीं हुआ जिसका था डर 

पूरा शहर ठंढी में गलता है
न जाने सड़क पे सो रहा 
मनुष्य कैसे रहता है 
उठ रहा ह्रदय में वेदना इस कदर 

लो वहीं हुआ जिसका था डर 

                                 योगेन्द्र चौबे

चुरू की सर्दी

देखो जी देखो सर्दी 
ये है चुरू की सर्दी 
ठंढी ठंढी चली  हवा 
लगे बर्फ की जैसी 
ये है चुरू की सर्दी 
सर्दी सर्दी है बेदर्दी 
देखो बड़ी विकट की सर्दी 
ये है चुरू की सर्दी .............


                     योगेन्द्र चौबे