Tuesday, March 11, 2014

इंसान बुढ़ा कब होता है ?

बुढ़ापा आना एक अलग दुनिया में ले जाने जैसा प्रतीत होता है ये शायद सभी को एहसास होगा जो इस मुकाम को प्राप्त कर चुकें है | जब चेहरे पर झुर्रियाँ प्रतीत हों, मांसल शरीर ढीले दिखाई पडने लगे,और उस वक्त आँखों मे धुंधलापन, ठीक ठीक दिखाई भी न पड़े ! इन शारीरिक लक्षणों के साथ साथ व्यक्ति के सोंच में भी परिवर्तन आ जाता है संसार के सूनेपन को समेटते हुए इंसान अक्सर न जाने किन तन्हाईयों में जीने को विवश हो जाता है और यादों के सहारे समय को समेटता है | घर परिवार से नाता टूटने जैसा प्रतीत होता है कभी कभी बच्चों से भी नाता टूट जाता है उसे ये लगता है की अब अपने बिछड़ रहें हैं या ये अवस्था दूर ले जा रही है उस वक्त सवाल भी बहुत से होतें हैं फिर भी बूढा मन उसी मे सुकून तलाशता है | कांपते हुये हाँथ, लड़खड़ाते पैर कभी कभी बचपन की यादों को भी ताजा कर देती हैं मस्तिष्क भी थका महसूस करता है खुद के विचारों में उलझन सा प्रतीत करने लगता है और फिर उसे लगता है की कुछ गुम सा गया न जाने किसकी तलाश में खो जाता है |

आज के नए युग में कुछ प्रचलित शब्द जैसे - जनरेशन गैप इसके अंतर्गत हम अपने वृद्धों को ज्यादा तवज्जों नहीं देते हमें लगता है की ये उनकी समझ से परे है हम उनकी इस जर्जर अवस्था पे उनसे दूर हो जाते हैं मगर हमें ये नहीं भूलना चाहिये की एक बुढा व्यक्ति हमाँरे लिए कितना ज्ञान का भण्डार है बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफ़र इन विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुये उसके तमाम अनुभव हमारे लिए कितना लाभप्रद हो सकता है और इस सच्चाई से भी हम दूर भागते है की बुढा सभी को होना है फिर शर्म कैसा ? बूढ़ापे को हम बेबस अवस्था समझ बैठते है अरे ये तो जिंदगी के साथ कई जंग लड़ कर इस अवस्था मे प्रवेश किया उसके पास कई सारे खट्टे मीठे अनुभव हैं बस परिस्थितियां बदल गई हैं | बुढ़ापे को तंग करने वाला इंसान हीं है, क्यों हम इस सच्चाई से दूर भागते है क्यों एक बूढ़े दादा-दादी, नाना–नानी  को बोझ समझा जाता है, ऐसे बहुत सारे सवाल है जो ये सोचने पर विवश करता है की इंसान बूढा कब होता है???

मनोयात्रा