Wednesday, September 25, 2013

कुदरती धर्म


हिमालय के इस आँगन में
उषा की प्रथम किरणे
अभिनन्दन करती हुई
हिम से ढके पर्वतों को
सफ़ेद मोतियों से पिरोती हुई
श्यामल नभ में छोटे छोटे
बादल के कण
हिम पर्वतों को
चादर सी ढकती हुई
मदमस्त हो रही हैं
धीरे धीरे पहाड़ियां
आती जाती घटाओं में
बर्फीली हावाओं में
कुछ बारिश की बूदें
कुछ बर्फ के टुकड़े
झरनों का रूप लेती हुई
स्वछन्द मन से
अनवरत कुदरती धर्म
निभा रही हैं ...
          योगेन्द्र चौबे

Friday, September 20, 2013

ख़ामोशी

तेरे चेहरे की ख़ामोशी 
एक शब्द बनकर 
अनसुलझे सवालों का 
हल ढूँढती है |
तेरे चेहरे की ख़ामोशी 
एक दर्द बनकर 
बेदर्द ज़माने से
हमदर्द ढूँढती है |
तेरे चेहरे की ख़ामोशी 
एक प्यास बन कर
प्यासे अंबर से
बारीश की आस ढूँढती है |
तेरे चेहरे की ख़ामोशी
एक भूख बनकर
न जाने कितने 
अधिकार ढूँढती है |
तेरे चेहरे की ख़ामोशी
इन ललचाई आँखों से
हैवानियत के मंजर में
इंसानियत की रह ढूँढती है |
तेरे चेहरे की ख़ामोशी ???