Saturday, February 4, 2017

शिक्षा का अधिकार

शिक्षा के अधिकार का ये क्या हाल बना डाला
जब भी देखा बच्चों को दोषारोपण कर डाला
अपने कर्तव्यों को भूल हम किन किन बातों में उलझ पड़े
निति, राजनीति, के चक्कर में बच्चों के भविष्य को भूल पड़े
देश आजादी के 70 वर्षों में जश्नों का मेला चलता रहा
पर बदहाल व्यवस्था का ना किसी को फर्क रहा
मूलभूत अधिकारों का भी हम गला घोंट चुके
बच्चों को उनकी स्थिति-परिस्थिति में छोड़ चुके
अमीरी और गरबी के दोहरे जाल में शिक्षा कि हालत कैसा रहा
बाजारीकरण के दौर में उपभोक्ता, उत्पादन और पूंजीवाद में बंट रहा
शिक्षा अब प्रोडक्ट बन गया, बच्चे बन गए कस्टमर
हम उसके ठेकेदार बन गए, लोकतंत्र बन गया दर्शक


           




Thursday, February 2, 2017

कल्पना


तुम मेरी सोंच हो,
मेरी कल्पना हो तुम,
अंधेरी रात की शमा हो तुम ।
तुम मेरी कविता हो,
तुम नहीं तो कविता नहीं,
मेरे स्वप्नों का स्वरूप हो तुम ।
बहुत कुछ छुपा है तुम्हारे चेहरे में, 
पढ़ना चाहता हूँ इसे सुरु से अंत तक,
जो करती है मार्गदर्शन जब मै भटक जाता हूँ ।
तुम एक अनसुलझी पहेली हो,
जिसे हर कोई सुलझाना चाहता है,
सायद तुम क्षितिज हो ।
जहाँ मिलते हैं धरती और आसमन,
पता नहीं मै वहाँ पहुँच भी पाता हूँ या नहीं, 
तुम जो भी हो मेरी कल्पना हो,
मुझे अपनी कल्पना से प्यार है ।


आदतें

कोई आदतें 
हमें नहीं पकड़ी
मगर हम अजीब हैं
हम कहटें हैं कि
आदत ने पकड़ लिया है
आदत क्या हमें ख़ाक पकेड़ेगी

Wednesday, August 17, 2016

तेरा होना मुस्कान है

आज ख़ुशी से तन हिलोर रहा था 
मन भी ताल दे रहा था 
ये अपनापन था 
हाँ तुममें अपनत्व था
एहसास के रंग जो उकेर देते हैं 
तुम्हें किस रिश्ते का नाम दूँ 
मुस्कुराहटें मिल गयी
तुम्हारे मिलने से 
उतनी हीं सरलता से
ना कम ना ज्यादा
खुशियाँ और मुस्कान
दोनों का साथ आना
शोर मचाकर नहीं चुपके से
और फिर लिख दिया हमने
तेरा होना मुस्कान  है     

Saturday, October 17, 2015

अस्तित्व


फूलों की खुशबू की पहचान
उस भँवरे को होता है जो
हर रोज़ उसपर आकर बैठता है
उस माली को होता है जो
हर रोज़ पौधों को सींचता है
मगर, उसका क्या जो एक पल में
खूबसूरत से फूल की कली को
उसके टहनियों से जुदा कर देता है
उसकी ममता, उसका प्रेम
सबका गला घोंट दिया जाता है
सब एक पल में नष्ट हो जाता है
उसकी खूबसूरत सी दुनिया बर्बाद हो जाति है 
अब उस भँवरे का क्या जो
हर रोज़ आकर बैठता था
वह अपनी ख़ुशी
उन फूलों की कलियों में तलाश करता था
कहीं न कही  फूलों के साथ
उसका भी गला घोंट दिया गया
कौन दोषी है, इसका निर्णय कौन करे
उस फूल का खिलना या
उस भँवरे का आकर उसपर बैठना
या उसमें अपनी ख़ुशी को तलाशना
इन सब में फूल और भँवरा
अपने अस्तित्व की लड़ाई में
एक दूसरे में विलीन हो जाते है
और फिर से वहीं क्रम
चलता रहता है

Thursday, October 1, 2015

चाँदनी रात के उजाले में

चाँदनी रात के उजाले में
घंटों उसे टकटकी लगाकर देखता रहा
यकीनन तुम्हारे खयालों को ज़िंदा बनाये रखने के लिए
कहीं तुम्हारी मंजिल कि तलाश अधूरी न रह जाए
कहीं तुम भीड़ का हिस्सा न बन जाओ
इन सवालों के ऊहापोह में
महसूस मैं करता हूँ तुमको
तेरी आँखों में वो चमक चाँदनी से कम नहीं
कुछ कर गुजरने की ललक
तुम्हें तुम्हारे मंजिल तक जरूर ले जाएगी
मुझे इल्म है तेरी इस दुनिया का

ये रौशनी तुम्हारी दुनिया को रौशन करेगी

Saturday, August 8, 2015

काश ! कि मैं तुमको समझ पाता

काश ! कि मैं तुमको समझ पाता
तुम्हारे हर उलझनों को दूर कर पाता
तुम्हारे ख़्वाबों को
तुम्हारी दुनिया बना पाता
तुम्हारी बचकानी हरकतें
तुम्हारी मुस्कान
हर लम्हे को जी पाता
काश ! कि मैं तुमको समझ पाता
तुम्हारी हर इक्षाएं
तुम्हारे सपनों को
एक नया मोड़ दे पाता
काश ! कि मैं तुमको समझ पाता
गुलशन में फैली खुशबू को
एक नए अंदाज में
तुम्हारे तस्वीर में भर पाता
काश ! कि मैं तुमको समझ पाता
सुकून भरे लम्हों से
तुम्हारे जीवन को
एक नई राह पर ले जाता
काश ! कि मैं तुमको समझ पाता

-    योगेन्द्र चौबे