आज हर जगह बात होती है युवावों का देश है-युवा भारत, चाहें हमारे राजनेता
हों या कोई और सब लोग युवाओं की बात करतें है | वास्तविक परिस्थितियों
से अनिभिग्य जैसी बातें, कहतें हैं युवा हमारा भविष्य हैं ? मगर आज की परिस्थिति क्या है ? अगर आज है तभी तो कल
है हमारा आज बिगड़ रहा है सायद उस पर
कोई बात नहीं करता और अगर कहीं बात हो भी गई तो उसका समाधान क्या होना चाहिए इसका पता
नहीं | युवाओं के साथ बहुत सारी समस्या हैं जिसमें मुझे लगता है नशा सबसे बड़ी समस्या
है | वर्तमान भारत में 65 % युवा है जिनकी उम्र 35 वर्ष से कम है और 1.5 अरब लोगों में से आधे
देश की आबादी की उम्र 25 वर्ष से कम है इनमे 90 प्रतिशत युवा नशे का शिकार है आप को ये आकड़ा चौकाने
वाला लग सकता है, मगर सच यहीं है |युवावों पर इसके प्रभाव के साथ साथ सामजिक परिस्थितियाँ
कैसे बिगड़ रही है इसको भी समझना हम सबके लिए जरुरी है, हम जिस आदर्श समाज की
बात सोंचते हैं वह युवाओं के बिना संभव नहीं है | जिनको देश की उन्नति
में अपनी उर्जा लगानी थी वो आज अपनी अनमोल शारीरिक और मानसिक उर्जा नशाखोरी, चोरी, लूट-पाट और मर्डर जैसी
सामाजिक कुरीतिओं में नष्ट कर रहे है इसके लिए जिम्मेदार कौन है यह कहना बहुत मुश्किल
है | एक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली में 76.7 प्रतिशत आबादी तबांकू का सेवन
करती है। उसमें 2.8 प्रतिशत महिलाएं गुटखा-पान मसाला खाती है। उसमें चौकाने वाली बात
यह है कि लगभग 97 प्रतिशत वयस्क यह जानते है तम्बाकू के सेवन से मुख कैंसर जैसी खतरनाक
बीमारी होती है। इससे फेफड़े और गुर्दे की भी गंभीर बीमारियां होती है। अगर विशव स्तर
पर देखा जाये तो लगभग हर वर्ष 40 लाख लोग तम्बाकू से मरते हैं। विडम्बना
यह है कि नशे और नशीले पदार्थो को रोकने के लिए कानून तो बना दिये गये लेकिन उन पर
कोई ठोस अमल नहीं किया गया है। यहाँ तक की कई राज्य अपने यहाँ गुटका - तम्बाकू आदि
प्रतिबंधित कर चुकें हैं मगर आज भी वहां धड़ल्ले से बिक रहा है और उनपर कोई कारवाई नहीं
हो रहा है |युवानों में बढ़ता नशाखोरी देश और समाज के लिए, हम सबके लिए चिंता का
विषय है |अगर इन बुराइयों से छुटकारा नहीं पाया गया तो पता भी नहीं चलेगा की हम कब
युवा भारत से नशाखोरी का भारत बन जायेगें और जिन युवावों के दम पर अपने देश को वैश्विक
स्तर पर पहचान दिलाने में कामयाब हो रहें हैं वो कब ख़त्म हो जाएगा...|आज हर जगह बात होती है युवावों का देश है-युवा भारत, चाहें हमारे राजनेता

स्तर पर पहचान दिलाने में कामयाब हो रहें हैं वो कब ख़त्म हो जाएगा...|
एक हीं चेतना के प्रकृति और परिस्थितियों के संयोग से अनेक रूप निर्मित होते हैं, शब्दों के माध्यम से इन रूपों को अभिव्यक्त कर पायें जिसका छोटा सा प्रयास है |
Wednesday, November 5, 2014
Sunday, June 22, 2014
ऐ शहर मसूरी .....
सुबह देखा, शाम देखा, रात देखा
जब भी देखा
तेरी खूबसूरती का वहीँ अंदाज़ देखा
ऐ शहर मसूरी .....
बादल पानी फूल बहारें
रातों को टिमटिमाते तारे
मौषम की रंगीनियत
अनोखा अंदाज़ देखा
जब भी देखा
तेरी खूबसूरती का वहीँ अंदाज़ देखा
ऐ शहर मसूरी ....
पेड़ों पर फुदुकती चिड़ियों की चहचहाहट
बदन को छूती हवाओं की सरसराहट
पहाड़ों की चोटियों को
बादलों से करते बात देखा
जब भी देखा
तेरी खूबसूरती का वहीँ अंदाज़ देखा
ऐ शहर मसूरी .....
Wednesday, March 12, 2014
Tuesday, March 11, 2014
इंसान बुढ़ा कब होता है ?
बुढ़ापा आना एक अलग
दुनिया में ले जाने जैसा प्रतीत होता है ये शायद सभी को एहसास होगा जो इस मुकाम को
प्राप्त कर चुकें है | जब चेहरे पर झुर्रियाँ प्रतीत हों, मांसल शरीर ढीले दिखाई
पडने लगे,और उस वक्त आँखों मे धुंधलापन, ठीक ठीक दिखाई भी न पड़े ! इन शारीरिक लक्षणों
के साथ साथ व्यक्ति के सोंच में भी परिवर्तन आ जाता है संसार के सूनेपन को समेटते
हुए इंसान अक्सर न जाने किन तन्हाईयों में जीने को विवश हो जाता है और यादों के
सहारे समय को समेटता है | घर परिवार से नाता टूटने जैसा प्रतीत होता है कभी कभी
बच्चों से भी नाता टूट जाता है उसे ये लगता है की अब अपने बिछड़ रहें हैं या ये
अवस्था दूर ले जा रही है उस वक्त सवाल भी बहुत से होतें हैं फिर भी बूढा मन उसी मे
सुकून तलाशता है | कांपते हुये हाँथ, लड़खड़ाते पैर कभी कभी बचपन की यादों को भी
ताजा कर देती हैं मस्तिष्क भी थका महसूस करता है खुद के विचारों में उलझन सा
प्रतीत करने लगता है और फिर उसे लगता है की कुछ गुम सा गया न जाने किसकी तलाश में
खो जाता है |
आज के नए युग में
कुछ प्रचलित शब्द जैसे - जनरेशन गैप इसके अंतर्गत हम अपने वृद्धों को ज्यादा
तवज्जों नहीं देते हमें लगता है की ये उनकी समझ से परे है हम उनकी इस जर्जर अवस्था
पे उनसे दूर हो जाते हैं मगर हमें ये नहीं भूलना चाहिये की एक बुढा व्यक्ति हमाँरे
लिए कितना ज्ञान का भण्डार है बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफ़र इन विभिन्न पड़ावों से
गुजरते हुये उसके तमाम अनुभव हमारे लिए कितना लाभप्रद हो सकता है और इस सच्चाई से
भी हम दूर भागते है की बुढा सभी को होना है फिर शर्म कैसा ? बूढ़ापे को हम बेबस
अवस्था समझ बैठते है अरे ये तो जिंदगी के साथ कई जंग लड़ कर इस अवस्था मे प्रवेश
किया उसके पास कई सारे खट्टे मीठे अनुभव हैं बस परिस्थितियां बदल गई हैं | बुढ़ापे
को तंग करने वाला इंसान हीं है, क्यों हम इस सच्चाई से दूर भागते है क्यों एक बूढ़े
दादा-दादी, नाना–नानी को बोझ समझा जाता
है, ऐसे बहुत सारे सवाल है जो ये सोचने पर विवश करता है की इंसान बूढा कब होता है???
Subscribe to:
Posts (Atom)