Tuesday, April 26, 2011

मन

 चांदनी रात चमचमाती हुई ,
 रेगिस्तान का रेत ,
 सपनों का समंदर ,
 मेरे मन में ,
 जैसे आकास में असंख्य तारे |
                                                               
 सर- सर  मर- मर करती,
बह रही है हवा ,
मन के सपनो को छुते हुए ,
जिंदगी को रेत बना कर ,
हवा के सहारे ,
मन उड़ रहा है सपनो के बवंडर में |

रेत में घर बनाने का ख्वाब ,
मन में उठता हुआ विचार ,
फिर मन उड़ चला ,
चांदनी रात की ,
खुबशुरती का नजारा देखने |


                           योगेन्द्र चौबे

Monday, February 28, 2011

यहाँ मिलता है उसे आराम

आज बैठे बैठे आया एक नया विचार,
ये मेरी कलम की अभिलाषा थी की उसको भी मिले एक कोना
जहाँ दौड़ सके वह रुक रुक कर
खोजे छाँव
सुने नदियों की कल कल
कुछ चीखें
कुछ बारिश की बूँदें
कुछ झड़ते हुए पीले पत्ते
कुछ ओष की बूँदें
कुछ दूरियां
कुछ पाथेय
और इनके भी अलावा बहुत कुछ
.....
इस राही को जाना है
चलते हुए
प्रतिपल उसे कुछ नया ही मिलता है
और जो नया नहीं होता है
वह नया बनकर आने की चेष्टा करता है
बस इन सब को साथ लेकर ..
थोड़ा रुक रुक कर
चलना है इस कलम को ...
क्यूंकि वह राही कोई और नहीं ..
यह कलम ही है /

जो खोज रही है एक
स्थान क्यूंकि वह रुकती भी है ..
और जब रुकती है तो यहाँ कार्यरत हो जाती है ...
और यहाँ मिलता है उसे आराम...