Saturday, October 17, 2015

अस्तित्व


फूलों की खुशबू की पहचान
उस भँवरे को होता है जो
हर रोज़ उसपर आकर बैठता है
उस माली को होता है जो
हर रोज़ पौधों को सींचता है
मगर, उसका क्या जो एक पल में
खूबसूरत से फूल की कली को
उसके टहनियों से जुदा कर देता है
उसकी ममता, उसका प्रेम
सबका गला घोंट दिया जाता है
सब एक पल में नष्ट हो जाता है
उसकी खूबसूरत सी दुनिया बर्बाद हो जाति है 
अब उस भँवरे का क्या जो
हर रोज़ आकर बैठता था
वह अपनी ख़ुशी
उन फूलों की कलियों में तलाश करता था
कहीं न कही  फूलों के साथ
उसका भी गला घोंट दिया गया
कौन दोषी है, इसका निर्णय कौन करे
उस फूल का खिलना या
उस भँवरे का आकर उसपर बैठना
या उसमें अपनी ख़ुशी को तलाशना
इन सब में फूल और भँवरा
अपने अस्तित्व की लड़ाई में
एक दूसरे में विलीन हो जाते है
और फिर से वहीं क्रम
चलता रहता है

No comments:

Post a Comment