लो वहीं हुआ जिसका था डर
आ गई सर्दी इस कदर
सूरज की किरणें भी हार गई
छा गया कोहरा चारो तरफ
लो वहीं हुआ जिसका था डर
ना रही धूप ना रही कीरण
लोग कॉप रहे है थर थर ...
हर तरफ ठंढी के चर्चें हैं
अलाव और गर्म कपड़ों में खर्चे हैं
चलना भाई सर्दी में बच बच कर
लो वहीं हुआ जिसका था डर
पूरा शहर ठंढी में गलता है
न जाने सड़क पे सो रहा
मनुष्य कैसे रहता है
उठ रहा ह्रदय में वेदना इस कदर
लो वहीं हुआ जिसका था डर
योगेन्द्र चौबे
No comments:
Post a Comment