Wednesday, September 25, 2013

कुदरती धर्म


हिमालय के इस आँगन में
उषा की प्रथम किरणे
अभिनन्दन करती हुई
हिम से ढके पर्वतों को
सफ़ेद मोतियों से पिरोती हुई
श्यामल नभ में छोटे छोटे
बादल के कण
हिम पर्वतों को
चादर सी ढकती हुई
मदमस्त हो रही हैं
धीरे धीरे पहाड़ियां
आती जाती घटाओं में
बर्फीली हावाओं में
कुछ बारिश की बूदें
कुछ बर्फ के टुकड़े
झरनों का रूप लेती हुई
स्वछन्द मन से
अनवरत कुदरती धर्म
निभा रही हैं ...
          योगेन्द्र चौबे

Friday, September 20, 2013

ख़ामोशी

तेरे चेहरे की ख़ामोशी 
एक शब्द बनकर 
अनसुलझे सवालों का 
हल ढूँढती है |
तेरे चेहरे की ख़ामोशी 
एक दर्द बनकर 
बेदर्द ज़माने से
हमदर्द ढूँढती है |
तेरे चेहरे की ख़ामोशी 
एक प्यास बन कर
प्यासे अंबर से
बारीश की आस ढूँढती है |
तेरे चेहरे की ख़ामोशी
एक भूख बनकर
न जाने कितने 
अधिकार ढूँढती है |
तेरे चेहरे की ख़ामोशी
इन ललचाई आँखों से
हैवानियत के मंजर में
इंसानियत की रह ढूँढती है |
तेरे चेहरे की ख़ामोशी ??? 

Friday, August 16, 2013

वो घूरती आँखें


उदास मन एक सफर में
विचारों का मंथन करते हुये
सफर में हम सफर का काम करते हुये
निगाहें रुक गई उस औरत पर
जो अपने माँ होने का कर्तव्य
बखूबी निभा रही थी
उसे किसी की परवाह नहीं थी
उसे ये भी नहीं पता की
कुछ निगाहें उसकी तरफ घूर रही हैं
उसे पड़ी थी तो बस
अपने रोते हुये बच्चे को चुप कराने को
शक्ल से बीमार मालूम पड़ रही थी
लग रहा था किसी बिमारी का
ईलाज करा कर आ रही हो
स्वयं के सुद-बुध का ख्याल
नहीं था उस औरत को
उसके सिने से पल्लू हट चूका था
अभी भी सबकी निगाहें वही थी
बच्चे ने रोना बंद कर दिया था
और वह औरत ....
अचेतन अवस्था में जा चुकी थी |


बयानों का आना


बयानों का आना
न जाने क्या कह जाना
खुद को पता नहीं
शब्दों का लड़खड़ाना
फिर संभल जाना
खुद को पता नहीं
आरोपों प्रत्यारोपों का
सिलसिला बढ़ाना
खुद को पता नहीं
अच्छा हो या बुरा
सही हो या ग़लत
खुद को पता नहीं
बस लगा रहता है
बयानों का आना ...

                      योगेन्द्र चौबे 

Thursday, August 8, 2013

कितना सच


प्यार करना ,प्यार होना,प्यार पाना
न जाने कितना सच होता है
दिल कि हालातों में
इस मूरत को सूरत बना पाना
न जाने कितन सच होता है
जब कोई ख्वाब देखता है
सपने संजोता है  
उसको हकीकत बना पाना
न जाने कितना सच होता है  
गहराइयों मे उतर
संवेदनाओं कि अनुभूति पर
भावनाओं को व्यक्त कर पाना
न जाने कितना सच होता है
जब किसी का दिल टूटता है
हालात बिगड़ते हैं
इन मुशिकल हालातों से उबर पाना
न जाने कितना सच होता है
न जाने कितना सच होता है
                   .....योगेन्द्र चौबे