उदास मन एक सफर में
विचारों का मंथन करते हुये
सफर में हम
सफर का काम करते हुये
निगाहें रुक
गई उस औरत पर
जो अपने माँ
होने का कर्तव्य
बखूबी निभा
रही थी
उसे किसी की परवाह नहीं थी
उसे ये भी नहीं पता की
कुछ निगाहें उसकी तरफ घूर रही हैं
उसे पड़ी थी तो बस
अपने रोते हुये बच्चे को चुप कराने को
शक्ल से बीमार मालूम पड़ रही थी
लग रहा था किसी बिमारी का
ईलाज
करा कर आ रही हो
स्वयं के सुद-बुध का ख्याल
नहीं था उस औरत को
उसके सिने से पल्लू हट चूका था
अभी भी सबकी निगाहें वही थी
बच्चे ने रोना बंद कर दिया था
और वह औरत ....
अचेतन अवस्था में जा चुकी थी |
No comments:
Post a Comment