Saturday, October 17, 2015

अस्तित्व


फूलों की खुशबू की पहचान
उस भँवरे को होता है जो
हर रोज़ उसपर आकर बैठता है
उस माली को होता है जो
हर रोज़ पौधों को सींचता है
मगर, उसका क्या जो एक पल में
खूबसूरत से फूल की कली को
उसके टहनियों से जुदा कर देता है
उसकी ममता, उसका प्रेम
सबका गला घोंट दिया जाता है
सब एक पल में नष्ट हो जाता है
उसकी खूबसूरत सी दुनिया बर्बाद हो जाति है 
अब उस भँवरे का क्या जो
हर रोज़ आकर बैठता था
वह अपनी ख़ुशी
उन फूलों की कलियों में तलाश करता था
कहीं न कही  फूलों के साथ
उसका भी गला घोंट दिया गया
कौन दोषी है, इसका निर्णय कौन करे
उस फूल का खिलना या
उस भँवरे का आकर उसपर बैठना
या उसमें अपनी ख़ुशी को तलाशना
इन सब में फूल और भँवरा
अपने अस्तित्व की लड़ाई में
एक दूसरे में विलीन हो जाते है
और फिर से वहीं क्रम
चलता रहता है

Thursday, October 1, 2015

चाँदनी रात के उजाले में

चाँदनी रात के उजाले में
घंटों उसे टकटकी लगाकर देखता रहा
यकीनन तुम्हारे खयालों को ज़िंदा बनाये रखने के लिए
कहीं तुम्हारी मंजिल कि तलाश अधूरी न रह जाए
कहीं तुम भीड़ का हिस्सा न बन जाओ
इन सवालों के ऊहापोह में
महसूस मैं करता हूँ तुमको
तेरी आँखों में वो चमक चाँदनी से कम नहीं
कुछ कर गुजरने की ललक
तुम्हें तुम्हारे मंजिल तक जरूर ले जाएगी
मुझे इल्म है तेरी इस दुनिया का

ये रौशनी तुम्हारी दुनिया को रौशन करेगी

Saturday, August 8, 2015

काश ! कि मैं तुमको समझ पाता

काश ! कि मैं तुमको समझ पाता
तुम्हारे हर उलझनों को दूर कर पाता
तुम्हारे ख़्वाबों को
तुम्हारी दुनिया बना पाता
तुम्हारी बचकानी हरकतें
तुम्हारी मुस्कान
हर लम्हे को जी पाता
काश ! कि मैं तुमको समझ पाता
तुम्हारी हर इक्षाएं
तुम्हारे सपनों को
एक नया मोड़ दे पाता
काश ! कि मैं तुमको समझ पाता
गुलशन में फैली खुशबू को
एक नए अंदाज में
तुम्हारे तस्वीर में भर पाता
काश ! कि मैं तुमको समझ पाता
सुकून भरे लम्हों से
तुम्हारे जीवन को
एक नई राह पर ले जाता
काश ! कि मैं तुमको समझ पाता

-    योगेन्द्र चौबे


Wednesday, November 5, 2014

युवा भारत नशा के गिरफ़्त में |

आज हर जगह बात होती है युवावों का देश है-युवा भारत, चाहें हमारे राजनेता हों या कोई और सब लोग युवाओं की बात करतें है | वास्तविक परिस्थितियों से अनिभिग्य जैसी बातें, कहतें हैं युवा हमारा भविष्य हैं ? मगर आज की परिस्थिति क्या है ? अगर आज है तभी तो कल है हमारा आज बिगड़ रहा है  सायद उस पर कोई बात नहीं करता और अगर कहीं बात हो भी गई तो उसका समाधान क्या होना चाहिए इसका पता नहीं | युवाओं के साथ बहुत सारी समस्या हैं जिसमें मुझे लगता है नशा सबसे बड़ी समस्या है | वर्तमान भारत  में 65 % युवा है जिनकी उम्र 35 वर्ष से कम है और 1.5 अरब लोगों में से आधे देश की आबादी की उम्र 25 वर्ष से कम है इनमे 90 प्रतिशत युवा नशे का शिकार है आप को ये आकड़ा चौकाने वाला लग सकता है, मगर सच यहीं है |युवावों पर इसके प्रभाव के साथ साथ सामजिक परिस्थितियाँ कैसे बिगड़ रही है इसको भी समझना हम सबके लिए जरुरी है, हम जिस आदर्श समाज की बात सोंचते हैं वह युवाओं के बिना संभव नहीं है | जिनको देश की उन्नति में अपनी उर्जा लगानी थी वो आज अपनी अनमोल शारीरिक और मानसिक उर्जा नशाखोरी, चोरी, लूट-पाट और मर्डर जैसी सामाजिक कुरीतिओं में नष्ट कर रहे है इसके लिए जिम्मेदार कौन है यह कहना बहुत मुश्किल है | एक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली में 76.7 प्रतिशत आबादी तबांकू का सेवन करती है। उसमें 2.8 प्रतिशत महिलाएं गुटखा-पान मसाला खाती है। उसमें चौकाने वाली बात यह है कि लगभग 97 प्रतिशत वयस्क यह जानते है तम्बाकू के सेवन से मुख कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होती है। इससे फेफड़े और गुर्दे की भी गंभीर बीमारियां होती है। अगर विशव स्तर पर देखा जाये तो लगभग हर वर्ष 40 लाख लोग तम्बाकू से मरते हैं। विडम्बना यह है कि नशे और नशीले पदार्थो को रोकने के लिए कानून तो बना दिये गये लेकिन उन पर कोई ठोस अमल नहीं किया गया है। यहाँ तक की कई राज्य अपने यहाँ गुटका - तम्बाकू आदि प्रतिबंधित कर चुकें हैं मगर आज भी वहां धड़ल्ले से बिक रहा है और उनपर कोई कारवाई नहीं हो रहा है |युवानों में बढ़ता नशाखोरी देश और समाज के लिए, हम सबके लिए चिंता का विषय है |अगर इन बुराइयों से छुटकारा नहीं पाया गया तो पता भी नहीं चलेगा की हम कब युवा भारत से नशाखोरी का भारत बन जायेगें और जिन युवावों के दम पर अपने देश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में कामयाब हो रहें हैं वो कब ख़त्म हो जाएगा...|आज हर जगह बात होती है युवावों का देश है-युवा भारत, चाहें हमारे राजनेता हों या कोई और सब लोग युवाओं की बात करतें है | वास्तविक परिस्थितियों से अनिभिग्य जैसी बातें, कहतें हैं युवा हमारा भविष्य हैं ? मगर आज की परिस्थिति क्या है ? अगर आज है तभी तो कल है हमारा आज बिगड़ रहा है  सायद उस पर कोई बात नहीं करता और अगर कहीं बात हो भी गई तो उसका समाधान क्या होना चाहिए इसका पता नहीं | युवाओं के साथ बहुत सारी समस्या हैं जिसमें मुझे लगता है नशा सबसे बड़ी समस्या है | वर्तमान भारत  में 65 % युवा है जिनकी उम्र 35 वर्ष से कम है और 1.5 अरब लोगों में से आधे देश की आबादी की उम्र 25 वर्ष से कम है इनमे 90 प्रतिशत युवा नशे का शिकार है आप को ये आकड़ा चौकाने वाला लग सकता है, मगर सच यहीं है |युवावों पर इसके प्रभाव के साथ साथ सामजिक परिस्थितियाँ कैसे बिगड़ रही है इसको भी समझना हम सबके लिए जरुरी है, हम जिस आदर्श समाज की बात सोंचते हैं वह युवाओं के बिना संभव नहीं है | जिनको देश की उन्नति में अपनी उर्जा लगानी थी वो आज अपनी अनमोल शारीरिक और मानसिक उर्जा नशाखोरी, चोरी, लूट-पाट और मर्डर जैसी सामाजिक कुरीतिओं में नष्ट कर रहे है इसके लिए जिम्मेदार कौन है यह कहना बहुत मुश्किल है | एक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली में 76.7 प्रतिशत आबादी तबांकू का सेवन करती है। उसमें 2.8 प्रतिशत महिलाएं गुटखा-पान मसाला खाती है। उसमें चौकाने वाली बात यह है कि लगभग 97 प्रतिशत वयस्क यह जानते है तम्बाकू के सेवन से मुख कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होती है। इससे फेफड़े और गुर्दे की भी गंभीर बीमारियां होती है। अगर विशव स्तर पर देखा जाये तो लगभग हर वर्ष 40 लाख लोग तम्बाकू से मरते हैं। विडम्बना यह है कि नशे और नशीले पदार्थो को रोकने के लिए कानून तो बना दिये गये लेकिन उन पर कोई ठोस अमल नहीं किया गया है। यहाँ तक की कई राज्य अपने यहाँ गुटका - तम्बाकू आदि प्रतिबंधित कर चुकें हैं मगर आज भी वहां धड़ल्ले से बिक रहा है और उनपर कोई कारवाई नहीं हो रहा है |युवानों में बढ़ता नशाखोरी देश और समाज के लिए, हम सबके लिए चिंता का विषय है |अगर इन बुराइयों से छुटकारा नहीं पाया गया तो पता भी नहीं चलेगा की हम कब युवा भारत से नशाखोरी का भारत बन जायेगें और जिन युवावों के दम पर अपने देश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में कामयाब हो रहें हैं वो कब ख़त्म हो जाएगा...|
  

Sunday, June 22, 2014

ऐ शहर मसूरी .....

सुबह देखा, शाम देखा, रात देखा
जब भी देखा
तेरी खूबसूरती का वहीँ अंदाज़ देखा
ऐ शहर मसूरी .....
बादल पानी फूल बहारें
रातों को टिमटिमाते तारे
मौषम की रंगीनियत
अनोखा अंदाज़ देखा
जब भी देखा
तेरी खूबसूरती का वहीँ अंदाज़ देखा
ऐ शहर मसूरी ....
पेड़ों पर फुदुकती चिड़ियों की चहचहाहट
बदन को छूती हवाओं की सरसराहट
पहाड़ों की चोटियों को
बादलों से करते बात देखा
जब भी देखा
तेरी खूबसूरती का वहीँ अंदाज़ देखा
ऐ शहर मसूरी .....