मेरे
अकेलेपन में अनेक खामोशियाँ रहती है
कुछ विचारों के साथ , कुछ सवालों के साथ
निरन्तर
प्रयत्न करते हुये , इन खामोशियों में
अकेलेपन
मे अनेक स्मृतियाँ साथ
रहती हैं
कुछ भूले हुये वादों में ..
यादों
को ढूढनें का प्रयत्न करता हूँ
उस समय उतना अकेला नहीं होता
जब उन
खामोशियों में कुछ हल चल सी होती है
योगेन्द्र चौबे
योगेन्द्र चौबे

No comments:
Post a Comment